Name of Post : |
Dakhil Kharij Online & Check status 2022
|
Post Date / Update : |
17 Nov 2022 | 07:06 PM |
Short Information : |
इस पोस्ट में मैंने बताया है कि आप dakhil kharij Online कैसे कर सकते हो और साथ में ये भी बताया गया है की ऑनलाइन म्युटेशन बिहार में लगने वाले कागजात कौन-कौन से हैं, और इसे आप कब और कैसे कर सकते हो ,बिहार सरकार ने dakhil kharij bihar के बारे में कुछ नई पहल भी जारी की हैं उसे भी आप निचे पड़ सकते है, तो दोस्तों जमीन का दाखिल ख़ारिज कैसे करें? पूरी जानकारी दी गई हैं दाखिल खारिज ऑनलाइन बिहार लिंक निचे महजूद हैं। |
|
|
|
|
|
|
|
|
|
|
बिहार सरकार राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग
Dakhil Kharij Online & Check status
Short Details of Notification
|
Important Dates
- Application Begin : 10/08/2019
- Last Date : NA
|
Application Fee
|
दिशानिर्देश :
- यदि आप नये उपयोगकर्ता हैं तो पहले आप “Registration” पर क्लिक कर अपना खाता बनाएं फिर “Login” करे . और यदि आपका खाता है तो नीचे दिये गए दिशानिर्देश का पालन करे1. ईमेल वाले बॉक्स मे आप अपना ईमेल आईडी डाले.
2. पासवर्ड वाले बॉक्स मे आप अपना पासवर्ड डाले.
3. सुरक्षा कोड वाले बॉक्स मे सुरक्षा कोड डाले.
4. “Login” बटन क्लिक करे .
- Online mutation Bihar करने से पहले अपनी दस्तावेज की सारी पेज को एक साथ scean कर के PDF File में save कर के रख ले |
- PDF file की size 1MB या उससे कम होनी चाहिए
- अगर आप जमीन का रसीद ऑनलाइन काटना चाहते तो यहाँ Online Lagan Bihar से कर सकते हैं |
|
ऑनलाइन दाखिल ख़ारिज में लगने वाले दस्तावेज
निचे दी गई सारि की Scan कॉपी एक ही PDF File में जोड़े , और PDF File की साइज 2 MB से कम होनी चाईए।
- जमीन का फूल दस्तावेज
- जमीन का पुराण रसीद (बेचने वाले का )
- आधार कार्ड (खरीदने वाले का )
- मोबाइल नंबर (बेचने वाले का)
|
दाखिल ख़ारिज ऑनलाइन अप्लाई कैसे करें
अब हम जान लेते हैं कि Online Dakhil Kharij Kaise Kare यहाँ पर हमने स्टेप बाय स्टेप बताया है दाखिल खारिज ऑनलाइन अप्लाई के बारे में। आप नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करें।
- Step 1 सबसे पहले आपको अपने ब्राउज़र में जाना है और ये “biharScholarship.in” लिखकर सर्च करना है। आप के सामने एक स्क्रीन खुलकर आ जाएगा। यहाँ पर आपको बहुत से लिंक मिलेंगे। आप dakhil kharij online वाले लिंक पर क्लिक करें।
- Step 2 अब आप बिहार भूमि के official site पर पहुंच जाएंगे। यहाँ पर आपको ऑनलाइन दाखिल खारिज आवेदन का एक ऑप्शन left side में नीचे की तरफ मिल जाएगा। उस पर क्लिक करें।
- Step 3 अब आपके सामने एक नया पेज ओपन हो जाएगा। यहाँ पर आपको अपना email ID, password, captcha code डालना है login करने के लिए लेकिन अगर आप इस वेबसाइट पर पहली बार आए हैं तो आपको यहाँ पर रजिस्टर करना होगा। रजिस्टर करने के लिए रजिस्टर के बटन पर क्लिक करें।
- Step 4 आपके सामने इस तरह से एक पेज खुल कर आ जाएगा। यहाँ पर आपको अपना Name, Mobile number, Address, Town/ City/ Village, Pin Code, Email ID, Captcha Code, Password, Confirm password, District, State डालकर register now पर क्लिक करें। इसके बाद आपके पास एक OTP भेजा जाएगा। उस OTP को लिखकर वेरीफाई करें।
- Step 5 Verification होने के बाद आप फिर से बिहार भूमि की ऑफिशल साइट पर जाएं। यहाँ पर email ID, password, captcha code भरकर लॉगिन पर क्लिक करें।
- Step 6 अब आपके सामने एक नया पेज खुल कर आ जाएगा। इसमें आपको सारे डिटेल्स भरें दिखेंगे जो आपने रजिस्टर करते वक्त भरा था। यहाँ पर आपको अपना डिस्ट्रिक्ट और circle choose करके भर देना है। अब Apply new Mutation पर क्लिक कर दें।
- Step 7 अब आपके सामने एक नया पेज खुल कर आ जाएगा। यहाँ पर आपको एक ऑप्शन मिलेगा Mutation Initiation Type का आपको इसमें On Application को सिलेक्ट करना है। नीचे आपको डिटेल्स भरना है जिस व्यक्ति ने जमीन खरीदे हैं उसका। इसमें आपको name, father’s/ husband’s/ Represented through, relation, case year fill करना है। इसके बाद आपको present address और permanent address fill करना है। दोनो में आपको अपना village/ town, address, district, state, pin code भर देना है। अगर आपका present address और permanent address सेम है तो आपको इसे भरने की कोई जरूरत नहीं है आप ऊपर के चेक बॉक्स पर क्लिक करें। इसके बाद email ID, mobile number, mutation type भर दे। इसके बाद आपको save as draft and next पर क्लिक करना है।
- Step 8 अब इसमें आपको Document Details डालना है। यहाँ पर आपको document type, document number, date amount, Court name/ Issuing authority, district भर देना है। इसके बाद आपको save as draft and next पर क्लिक करना है।
- Step 9 अब इसमें आपको Document Details डालना है। यहाँ पर आपको फिर से जमीन खरीदने वाले का name, Guardian name, relation, caste, gender, mobile, address भर देना है। अगर जमीन खरीदने वाला एक से अधिक है तो Add More क्लिक करना है और उसका detail भरना है, अगर एक से अधिक नहीं है तो Add More ना करें। इसके बाद आपको save as draft and next पर क्लिक करना है।
- Step 10 अब इसमें आपको List of Seller’s डालना है। यहाँ पर आपको name, Guardian name, relation, caste, gender, mobile, address भर देना है। अगर जमीन बेचने वाला एक से अधिक है तो Add More क्लिक करना है और उसका detail भरना है, अगर एक से अधिक नहीं है तो Add More ना करें। इसके बाद आपको save as draft and next पर क्लिक करना है।
- Step 11 अब इसमें आपको Plot Details डालना है। यहाँ पर आपको बस अपना Halka, Rev.Thana- Mauja, Thana Name सिलेक्ट करना है। अब इसमें आपको khata number, खसरा number, transacted area 1, transacted area 2, chauhaddi south, chauhaddi east, chauhaddi north, chauhaddi west भर देना है। इसके बाद आपको save as draft and next पर क्लिक करना है।
- Step 12 अब इसमें आपको Documents डालना है Upload Documents में। यहाँ पर आपको अपने सारे जमीन के डाक्यूमेंट्स पर सिग्नेचर करके यहाँ पर अपलोड कर देना है। इसके बाद आपको captcha code को डालना है और फिर चेक बॉक्स पर क्लिक करना है। अब निचे दिए गए save बटन पर क्लिक कर दें। आप बस अपना पंजीकरण संख्या नोट करके लिख ले। यह Print Recipt पर क्लिक करके अपना Recipt प्रिंट करवा ले।
|
दाखिल खारिज स्थिति की जानकारी
मान लीजिए कि आपने ऑनलाइन दाखिल खारिज के लिए आवेदन कर दिया है और अब आप चाहते हैं कि दाखिल खारिज की जानकारी तो दाखिल खारिज online bihar status प्रक्रिया कुछ इस प्रकार हैं :-
- सबसे पहले ऊपर दिए गए Importent Links के सेक्सन में एक table मिलेगा Mutation Status का उसके के बगल में Click Here का ऑप्शन होगा उस पर क्लिक करें, इसके बाद आपके न्यू टेब में एक पेज खुल कर आएगा कुछ इस प्रकार
- सबसे पहले आप अपना जिला और अंचल select करना है |
- वर्ष सत्र ” में आपने किस year में दाखिल ख़ारिज के लिए अप्लाई किए है उसे select करें
- अब आपको 4 नंबर से घिरे कॉलम में से किसी एक पर क्लिक करना जो आपके पास महजूद हो और उसका नंबर डाल देना हैं।
- अब आपको निचे दिए गए Search बटन पर क्लिक करना हैं।
- अब निचे एक न्यू कॉलम आ जाएगा उसमे आपकी जमीन का डिटेल आ जायगा , right side में View का बटन होगा उसपे क्लिक करें।
- अब आपके सामने दाखिल ख़ारिज की स्थिति की जानकारी आपके सामने है।
- अगर आपका Correction slip Generation में कोई Date दिख रहा तो इसका मतलब दाखिल ख़ारिज पूर्ण रूप से हो चूका है।
- अब निचे दिए गए बटन Copy Of Correction Slip से शुद्धि पत्र डाउनलोड और प्रिंट कर सकते हैं।
|
Dakhil Kharij शुद्धि पत्र डाउनलोड कैसे करें
- अब आपका एप्लीकेशन सबमिट हो गया और ये एप्लीकेशन CO के पास पहुंच चूका है अब आपको 1 से 2 महीना रुक जाना हैं और फिर 2 महीने बाद आपको एक बार Mutation Status चेक कर लेनी हैं और अगर आपका एप्लीकेशन वेरिफाय हो चूका हैं तो आपके सामने एक शुद्धि पत्र डाउनलोड का ऑप्शन आ रहा होगा उसे डाउनलोड कर के print निकलवा ले।
- अब आपके पास जमाबंदी संख्या आ गया अब आप खुद से ऑनलाइन रसीद काट सकते है या अपने ब्लॉक जा के रसीद कटवा सकते है।
- आप बस अपना पंजीकरण संख्या नोट करके लिख ले। Print Recipt पर क्लिक करके अपना Recipt प्रिंट करवा ले।
- इस आर्टिकल में हमने डिटेल जानकारी दी How To Online Mutation Bihar के बारे में। आशा है आप को लिखी हुई सारी बात समझ में आई होगी और अब आप घर बैठे अपने जमीन का Dakhil Kharij (Mutation)कर सकते हैं।
|
खसरा नंबर कैसे निकाले?
- अपनी जमीन का खसरा नंबर निकालने के लिए सबसे पहले आपको बिहार भूमि एवं राजस्व विभाग के आधिकारिक वेबसाइट पर जाना है|
- इसके बाद आपको यहां से अपना जिला चुन लेना है |
- अब आपको अपने अंचल और अपने मौजा का चुनाव करना है |
- इसके बाद आपको अपना खाता देखना है जिसके प्रक्रिया हमने ऊपर पोस्ट में बताई हैं |
- जब आपके सामने खाते की सारी जानकारी ओपन होगी |
- प्रोफाइल के माध्यम से आप अपना खसरा नंबर जान सकते हैं
|
जमीन का पुराना रिकॉर्ड कैसे देखें बिहार?
- सबसे पहले आपको भूमि एवं राजस्व विभाग बिहार के आधिकारिक पोर्टल पर जाना होगा जिसके लिंक हमने आपको ऊपर इंपॉर्टेंट लिंक्ड सेक्शन में दे रखी है |
- जैसे ही आप इस आधिकारिक वेबसाइट को ओपन करेंगे तो आपके सामने कई विकल्प मिलेंगे यहां पर से आपको भूमि जानकारी सर्विस में में जाना है और रजिस्टर डॉक्यूमेंट देखें के विकल्प को सिलेक्ट कर लेना है |
- अब आपके सामने न्यू पेज ओपन होगा जिसमें जमीन का दस्तावेज सर्च करने का विकल्प आएगा
- इसमें से आपको जमीन के रिकॉर्ड का समय सिलेक्ट करना होगा।
- आप आपको अपनी जमीन के पुराने रिकॉर्ड चेक करने के लिए उस को सिलेक्ट कर लें जिस साल का रिकॉर्ड आप को चाहिए।
- उसके बाद फिर आपको फेस-1 या फिर फेस-2 के ऑप्शन को सिलेक्ट करना होगा।
- अब आप अपनी जमीन का पुराना रिकॉर्ड देखने के लिए सर्च बॉक्स में से ऑप्शन को सिलेक्ट कर लें।
- जैसे ही आप सर्च पर क्लिक करेंगे आपके सामने जमीन के सभी रिकॉर्ड की पूरी सूची आ जाएगी।
- अब अगर आपको जिस जमीन का भी पुराना रिकॉर्ड जानना है उसे जान सकते हैं और इसके लिए आपको view details का ऑप्शन चुनना होगा।
- इस प्रकार से जैसे ही आप व्यू डीटेल्स पर क्लिक करेंगे आपके सामने पुराने दस्तावेज से जुड़ी सारी जानकारी प्राप्त हो जाएगी और आप ऑनलाइन ही अपनी जमीन का पुराने से पुराना रिकॉर्ड भी देख पाएंगे |
|
ऑनलाइन म्युटेशन अस्वीकृत (Reject) होने से कैसे बचे
- मोबाइल नंबर जरूर डालें ताकि आवश्यक सूचनाएं आपको प्राप्त हो सके
- आवेदन भरते समय दी जाने वाली जानकारी अपने दस्तावेज से ही डालें
- किसी भी त्रुटि का सुधार करने हेतु उत्सव आपको हैप्पी एसएमएस के माध्यम से मिले तो समय अवधि में रहते हुए अपने अंचल कार्यालय में संपर्क करें
- कृपया Orignal दस्तावेज को ही स्कैन करें
- दस्तावेज स्कैन करते टाइम ध्यान रखें साफ सुथरा होनी चाहिए ताकि उसे पढ़ने में कोई दिक्कत ना आए
- स्कैन करते टाइम ध्यान रखें कि बेचने वाले की रसीद अवश्य स्कैन करें
- वंशावली में सम्बन्ध का स्पष्ट नहीं होना।
|
भूमि बेलगान होने की स्थिति में क्या करें
- भूमि बेलगान ना हो इसे जांच लें।
- भूमि के लगान निर्धारित के लिए भूमि सुधार उप समाहर्ता को आवेदन दे।
- भूमि पर आपका भौतिक कब्ज़ा होना चाहिए और किसी न्यायालय में स्वत्य वाद नहीं चल रहा हो।
- लगान निर्धारण हेतु आम और खान सुचना भेजी जाती है इसका ध्यान रखें।
- उपरोक्त हेतु अपील के लिए सक्षम प्राधिकार अपर समाहर्ता हैं।
|
जमीन किसके नाम है कैसे देखें?
- इसके लिए सबसे पहले आपको बिहार भूमि एवं राजस्व विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना है |
- इसके बाद आपको होम पेज पर दिख रहे अपना खाता देखें के ऑप्शन पर क्लिक कर देना |
- जैसे ही आप क्लिक करेंगे आपके सामने एक न्यू पेज ओपन होगा जिसमें बिहार राज्य का नक्शा खुल जाएगा |
- नक्शे पर से आपको अपने जिले का नाम चुनना है, उसके बाद आपके सामने अपने जिले का नक्शा आएगा वहां से आपको अपने तहसील आदि चुन लेना है |
- सारी जानकारी सुनने के बाद आपके सामने एक नया पेज ओपन हो जाएगा |यहां पर आप कई प्रकार से अपने खाते की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं |
- आप किसी भी प्रकार के ऑप्शन को चुन सकते हैं जैसे खाता रहरी के नाम से खाता खोजें या खसरा नंबर या हल्का नंबर के आधार पर आप अपना खाता खोज सकते हैं |
- जैसे ही आप अपना खाता खोज लेंगे आपके सामने आपके खाते से जुड़ी सारी जानकारी ओपन हो जाएगी |
- इसी खाते के प्रोफाइल में आपके पास जितनी भी जमीन हे उसकी जानकारी मिल जाएगी |
|
Interested Candidates Can Read the Full Notification Before Online Apply
|
Some Useful Important Links
|
Dakhil Kharij (Mutation) Online Apply
|
|
Suo-Moto Dakhil Kharij Form Download
|
|
Dakhil Kharij (Mutation) Status
|
|
Dakhil Kharij Print
|
|
Dakhil Kharij Case No Change List
|
|
Mutation Update/Correction/EDIT
|
Click Here
|
DCLR Mutation Appeal Court Status
|
|
DCLR Mutation Appeal Court Token Status
|
|
Official Website
|
|
|